लंबे बच्चे चाहिए तो दूर की बीवी लाएं

Posted on
  • Wednesday, February 22, 2012
  • by
  • DR. ANWER JAMAL
  • in
  • Labels:

  • BBC
    सुनने में यह बात अजीब-सी लग सकती है, लेकिन पोलैंड के वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर पति और पत्नी एक ही शहर के हैं तो उनके बच्चे का कद नाटा रहेगा। अगर आपको लंबा बच्चा चाहिए तो यह सुनिश्चित कीजिए कि आपकी पत्नी या पति आप के शहर से दूर के शहर के हों।

    पोलैंड के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पता लगाया है कि अगर मियाँ-बीवी एक ही शहर के हैं तो उनके बच्चे दूर रहने वाले माता-पिता के बच्चों से नाटे होते हैं।

    सारा खेल जेनेटिक्स का है। शोध के अनुसार अलग अलग क्षेत्रों में पैदा हुए माता पिता की जीन्स में एक ही शहर में पैदा हुए मियाँ-बीवी की तुलना में कम समानता होती है। यह शोध पोलिश अकादमी ऑफ साइंस के मानव विज्ञान संस्थान के डेरियूज डेनेल ने किया है।

    उन्होंने लाइव साइंसेस में प्रकाशित लेख में लिखा है कि ज्यादा अनुवांशिक विविधता से बच्चों का शरीर अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा असरदार तरीके से काम करता है।

    माता-पिता की सामाजिक आर्थिक स्थिति से भी फर्क

    शोध के मुताबिक कद के निर्धारण में और कई तत्व भी काम करते हैं- मसलन माता पिता का कद और उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी क्योंकि समृद्ध व्यक्तियों का खाने पीने का स्तर बेहतर होता है। यह परिणाम 2675 लड़कों और 2603 लड़कियों पर शोध करने के बाद निकाले गए हैं। उन्होंने उनके माता-पिता के क़द और पारिवारिक आय के आंकड़े भी जमा किए।

    इनका बच्चों के क़द पर असर तो पड़ा ही, लेकिन यह भी पाया गया कि बीस प्रतिशत लड़कों और 14 फीसदी लड़कियों में माता-पिता के जन्म स्थान की दूरी से भी उनके कद मे फर्क पड़ा। (भाषा)

    0 comments:

    नारी का पूर्ण सशक्तिकरण

    Followers

    Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

    प्यारी माँ

    Share it

    Facebook

    मन की दुनिया

     
    Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.